लखनऊ। भारत के गगनयात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला समेत एक्सिओम-4 मिशन के चारों सदस्य अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से सुरक्षित धरती पर लौट आए हैं। लखनऊ में शुभांशु का परिवार इस ऐतिहासिक क्षण का सजीव प्रसारण देखकर भावुक हो उठा।

स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल के जरिए सभी गगनयात्रियों की वापसी सुचारू रूप से संपन्न हुई। अब ग्रुप कैप्टन शुक्ला और उनके साथियों को पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के अनुरूप होने में लगभग सात दिन लगेंगे, जिसके लिए विशेष पुनर्वास कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है।भारत के लिए यह मिशन गर्व का विषय है क्योंकि शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले चुनिंदा भारतीयों में शुमार हो गए हैं। उनकी इस सफलता ने देश के युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नए सपने देखने के लिए प्रेरित किया है।
