धमतरी। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम की अनुशंसा पर महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव अंबिका सिन्हा को कोंडागांव विधानसभा प्रभारी की जवाबदारी दी गई है। उनके प्रभारी बनने के बाद अब क्षेत्र में महिला कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। वहीं महिला कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ेगी। श्रीमती सिन्हा को कोंडागांव विधानसभा प्रभारी बनाए जाने से उनके प्रशंसकों में खुशी है। जबकि उनके बालोद प्रभार में मांडवी दीक्षित को बालोद विधानसभा प्रभारी की जवाबदारी दी गई है।